सड़क किनारे पर रंगीन पत्थर का क्या है मतलब
खास मतलब
हाईवे हो या गांव की सड़क, सफेद रंग के ये पत्थर हर जगह नजर आते हैं। इनके ऊपर बना रंग सिर्फ डिजाइन नहीं, एक खास जानकारी देता है।
पीला रंग: नेशनल हाईवे
अगर पत्थर के ऊपर पीला रंग है, तो समझिए आप National Highway (NH) पर हैं। ये सड़कें राज्यों को आपस में जोड़ती हैं।
हरा रंग: स्टेट हाईवे
ऊपर हरा रंग दिखे तो ये State Highway (SH) होता है। यह सड़कें राज्य के बड़े शहरों और जिलों को जोड़ती हैं।
काला रंग: शहर की सड़क
ऐसे पत्थर आमतौर पर शहर के अंदर देखने को मिलते हैं। नगर निगम या स्थानीय प्रशासन इनके रखरखाव की जिम्मेदारी लेता है।
नारंगी रंग: गांव की सड़क
अगर पत्थर के ऊपर नारंगी रंग है, तो यह गांव की सड़क होती है। ये सड़कें गांवों को कस्बों और मुख्य सड़कों से जोड़ती हैं।
लाल रंग: रेलवे लाइन
रेलवे ट्रैक के पास दिखने वाले लाल टॉप वाले पत्थर रेलवे की जमीन और लाइन की पहचान बताते हैं।
नीला रंग: एयरपोर्ट
अगर पत्थर के ऊपर नीला रंग हो, तो समझिए आप Airport Zone के आसपास हैं।
भूरा रंग: पोर्ट (बंदरगाह)
समुद्र या नदी किनारे भूरे रंग के पत्थर बंदरगाह और जलमार्ग से जुड़े होते हैं।
स्लेटी/ग्रे रंग: ब्रिज
पुल या फ्लाईओवर के पास लगे ये पत्थर Bridge Structure की पहचान होते हैं।

