सर्दियों में खुद को स्वस्थ और तरोताजा रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग खुद को अंदर से गर्म रखने के लिए बार-बार चाय, कॉफी आदि पीते हैं।
ऐसे में मसाले वाले दूध का सेवन करना बेहतर विकल्प है।
आप मसाले वाले दूध में अदरक, दालचीनी पाउडर, हल्दी मिला सकते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे शरीर को गर्माहट मिलती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
सर्दियों में बादाम का सेवन शरीर को गर्म रखने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।
मूंगफली और तिल में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।
सर्दियों में शरीर में पानी की कमी आपकी शारीरिक क्षमता के अलावा इम्यून सिस्टम पर भी असर डाल सकती है।
Brunette drinking water in the living room
इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. मौसम चाहे कोई भी हो, अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें।
रूखी, बेजान और फटी त्वचा को पोषण देने के लिए अपने पूरे शरीर पर गर्म तेल से मालिश करें।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
