खूबसूरत दिखने के लिए करें ये योगासन, जानें ब्यूटी टिप्स
भुजंगासन आपकी छाती को खोलता है और शरीर से थकान को कम करने में मदद करता है।
भुजंगासन से आपके शरीर को एक्सट्रा ऑक्सीजन मिलता है और शरीर में जमे हुए टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
कैमल पोज़ आसन के दौरान आपको पूरी तरह से पीछे की ओर झुकना होता है।
इस योग से ज्यादा सांस लेने में मदद मिलती है और दिमाग तक ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
कैमल पोज़ आसन आपके शरीर के हार्मोन को संतुलित करता है, जिससे शरीर में तनाव कम होता है और त्वचा चमकती है।
मत्स्यासन आपके गले और मुंह की मांसपेशियों को टोन करता है।
यह आपकी त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए चमत्कारी आसन है।
हलासन की मदद से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा में सुधार देखा जा सकता है।
त्रिकोणासन करने से ग्लोइंग और चमकदार त्वचा पाने में मदद मिलती है।
पवनमुक्तासन पाचन में सुधार और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह आसन आपको बिल्कुल साफ और दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने में मदद कर सकता है।
