मानव शरीर के लिए बेहद जरूरी है धूप, मिलते हैं कई फायदे!
शहरों में रहने वाले लोगों को सुबह इतना समय नहीं मिलता कि वे अपना सारा काम छोड़कर धूप में बैठ सकें। लेकिन सूरज की रोशनी हमारे स्वास्थ्य और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सुबह के समय धूप सेंकना एक प्रकार का योग माना जाता था, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता था।
सूर्य से हमें विटामिन डी मिलता है, जो हमारी हड्डियों और दांतों के अलावा हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
Sporty girl doing warm-up in the morning park
सूरज की किरणों से कॉर्टिसोल यानी तनाव हार्मोन नियंत्रित होता है। जिससे आपकी भूख ज्यादा नहीं बढ़ती। कोर्टिसोल का उच्च स्तर वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
सूरज की रोशनी उन लोगों की मदद कर सकती है जो धूप के कम संपर्क के कारण मौसमी भावनात्मक विकार (एसएडी) नामक एक प्रकार के अवसाद से पीड़ित होते हैं।
धूप के संपर्क में आने से शरीर में जमा नाइट्रोजन ऑक्साइड रक्त प्रवाह में चला जाता है, जिससे बीपी नियंत्रित रहता है।
मधुमेह में विटामिन डी का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कम उम्र से ही विटामिन डी का सेवन करने से टाइप 1 मधुमेह का खतरा कम हो सकता है।
yawning woman standing at porch in the morning, WA, USA.
अस्थमा से पीड़ित बच्चों के रक्त में स्वस्थ लोगों की तुलना में विटामिन डी का स्तर बहुत कम होता है।
Disclaimer: कृपया इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को लागू करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें। नवभारत मीडिया किसी भी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा है।
