डेली डाइट में शामिल करें न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
साबुत अनाज खाने से शरीर को कई पोषक तत्व और भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है।
अच्छी डाइट और फिट रहने के लिए नाश्ते में ओट्स और ब्राउन राइस खाना चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवे और बीज भी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है।
चिया बीज, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और बादाम, अखरोट आदि नट्स खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसबेरी और जामुन में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
दाल सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
आप अपने दैनिक आहार में मसूर दाल, मूंग दाल, अरहर आदि दालों को शामिल करके स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।
Composition with variety of vegetarian food ingredients.
हरी सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और फाइबर शरीर को फिट रखते हैं। हरी सब्जियों को आप पकाकर, सलाद में या जूस के रूप में ले सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। नवभारत मीडिया की ओर से किसी भी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
