240_F_108546730_VOYFRc8aa45iZeoXZy3PfG1uXZAnQ4pl

बासी और अनहेल्थी खाना भी बन सकता है PCOS का कारण, जानें इससे बचना क्यों है जरूरी?

आहार का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक भारत में 10 से 30 प्रतिशत महिलाएं बासी खाना खाने के कारण पीसीओएस से प्रभावित होती हैं।
Published on: 
Updated on: 
240_F_597172020_8Z2mzypv63cnNqIomD80jtReu6PivATa
Photo: Freepik

मोटापे और PCOS के बीच एक गहरा संबंध है, खासकर जब यह किशोरावस्था के दौरान होता है। जीवनशैली में बदलाव के कारण PCOS की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसमें पोषण और आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

240_F_566340708_HjL1mhbc5lp52dIM4YFTDe1WMlv2RC6Y
Photo: Freepik

PCOS या  PCOD का मतलब 'पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' या 'पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर' है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं के अंदर हार्मोनल असंतुलन के कारण उत्पन्न होती है।

240_F_217328669_W3sUXC6kTzOfxZ2xvHpugWsI5dgQAz2W
Photo: Freepik

PCOS या  PCOD की समस्या में महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन 'एंड्रोजन' का स्तर बढ़ जाता है और अंडाशय पर एक से अधिक सिस्ट दिखाई देने लगते हैं।

240_F_605551551_LWd0SFZsHVdQFGEnWLf0T6g1q127lWrV
Photo: Freepik

जंक, प्रोसेस्ड और बासी खाना न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को खराब करता है, बल्कि यह आपके मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य पर भी असर डालता है।

240_F_201003449_M2R0ejWgKIWsnLzKrb5p23r6qsY0rYZ4
Photo: Freepik

मानसून में बैक्टीरिया और वायरस बहुत सक्रिय होते हैं, इसलिए मानसून में बासी खाना खाने से बचना चाहिए।

360_F_518893287_AtD4lGgJ2bnBGWZMxDmgjLXbo6qlXFsK
Photo: Freepik

खासकर महिलाओं को मोटापे और PCOS से बचने के लिए बासी भोजन से परहेज करना चाहिए।

240_F_311002908_KCK1Zvp3ZLsAv84b27bhYE6NOQHn8lvI
Photo: Freepik

बासी खाना खाने से लड़कियां और महिलाएं ओवरी सिंड्रोम का शिकार हो सकती हैं। इससे अंडाशय को नुकसान हो सकता है, जिससे भविष्य में गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है।

240_F_559505567_H9aVVWh2QSlNqd9BYPFPmLxyYeeVFUFh
Photo: Freepik

बासी खाने में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही पेट खराब होना, पाचन संबंधी समस्या, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत भी हो सकती है।

240_F_403337546_QxxJtBlpYsXyry0c3HbXCbqxsGl9V2Mm
Photo: Freepik

बासी खाना खाने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, खासकर बासी चावल, अंडे, सीफूड और प्रोसेस्ड फूड में, इसलिए इन चीजों से बचना चाहिए।

240_F_419472455_FffQgJ78Zvyt2r939nbG1qpbvx8zfTqk
Photo: Freepik

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना बनाने के तुरंत बाद खाना सबसे अच्छा है। हालांकि, अगर तुरंत खाना संभव न हो, यो इसे 1 से 2 के अंदर ही खा लेना चाहिए। पका हुआ भोजन 6-8 घंटे के बाद खाने योग्य नहीं रहता।

240_F_180235724_re7asm0odpdBIJDRz5LSNkjtUr6aZUXG

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com