Vogue Magazine के कवर पेज पर छाई रेखा, इस उम्र में भी ढाती हैं कहर!
68 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इन तस्वीरों से ही इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
तस्वीरों में रेखा काले रंग के टर्टलनेक काफी रॉयल लग रही हैं।
इन तस्वीरों में शाही खूबसूरती दिखाने के लिए ज्वेलरी का खास तौर पर इस्तेमाल किया गया है।
मांग में सिंदूर रेखा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
बोल्ड लिप्स, कोहल आइज और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ रेखा का मेकअप शानदार लग रहा है। इन तस्वीरों से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
फोटोशूट की कुछ तस्वीरों में रेखा उमराव जान और अनारकली जैसा गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा और ज्वेलरी में नजर आ रही हैं।
Vogue Arabia ने एक्ट्रेस के बारे में लिखा कि,'उनका जुनून प्रेरणादायक है, रेखा के साथ फोटोशूट में स्टाइलिंग और डिजाइनिंग उनके लिए एक यादगार अनुभव है।'
रेखा ने भले ही 2014 के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की हो, लेकिन आज भी वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
