पिंक लहंगे में मदालसा शर्मा ने ढाया कयामत, तस्वीरें हुईं वायरल
हाल ही में मदालसा ने अनुपमा के सेट से नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
इन तस्वीरों में मदालसा शर्मा पिंक कलर के लहंगे में कहर ढा रही हैं। मदालसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मदालसा शर्मा ने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी और परफेक्ट मेकअप से पूरा किया है।
खुले बालों में मदालसा शर्मा के चेहरे पर लंबी मुस्कान है, जो उनके लुक को और भी खास बना रही है।
इन तस्वीरों के साथ मदालसा शर्मा ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने फैन्स से कहा, 'वह खुशी बनें जिसकी हर किसी को जरूरत है।'
मदालसा शर्मा की इन तस्वीरों पर फैन्स भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि मदालसा शर्मा बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। एक्ट्रेस की शादी मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से हुई है।
मदालसा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी। इसके बाद वह साउथ इंडस्ट्री में ही अलग-अलग भाषाओं में काम करती रहीं।
फिलहाल मदालसा पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गई हैं।
