गर्मियों में धूप से बेजान त्वचा को घरेलू चीजों से करें रिफ्रेश
सन टैनिंग से परेशान लोग इन चीजों के इस्तेमाल से टैनिंग से निजात पा सकते हैं और साथ ही चेहरे पर बेदाग ग्लो भी आता है।
टैनिंग को हल्का करने के लिए पपीते और शहद से फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है।
शहद त्वचा को राहत देने के अलावा उसमें निखार भी लाता है।
फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मच पपीते का गूदा मिलाएं। इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर धो लें। स्किन ग्लो करेगी।
चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और टैनिंग को कम करता है।
दूध त्वचा की सफाई में मददगार साबित होता है।
फेस पैक बनाने के लिए ठंडे दूध में 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। 20 से 25 मिनट चेहरे पर रखने के बाद इसे धो लें।
टैनिंग कम करने के लिए टमाटर और कॉफी के इस फेस पैक को भी लगाया जा सकता है।
15 से 20 मिनट चेहरे पर रखने के बाद इस फेस पैक को धो लें, त्वचा में निखार आएगा।
आलू के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण त्वचा की टैनिंग को हल्का करने में अच्छा असर दिखाते हैं।
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इस रस को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाया जा सकता है।
