बाल झड़ने की समस्या से निजात दिलाएगा ये सुपरफूड
गाजर के इस्तेमाल से बालों का गिरना बंद हो सकता है। गाजर में विटामिन ए होता है, जो बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
गाजर सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और असमय बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
अंडे का सेवन करने से बाल जड़ से मजबूत, घने और लंबे होते हैं। इसके साथ ही अंडे में बायोटिन भी होता है, जो बालों के लिए बहुत जरूरी है।
अंडे में मौजूद आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों को मजबूत, चमकदार बनाता है।
विटामिन सी कोलेजन का निर्माण करने के लिए जरूरी होता है।
बेरीज के सेवन से बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। ब्लूबेरी, रसबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी आदि विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
नींबू, संतरा, अंगूर भी विटामिन सी से भरपूर होते हैं. इनमें भी कोलेजन होता है, जो बालों को मजबूती देते हैं. विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करता है.
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो नियमित रूप से विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल और बेरीज का सेवन करें।
दालचीनी और विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो का सेवन करने से बाल झड़ना बंद हो जाता है।
बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दही में थोड़ा मीठा या नमक मिलाकर इसका सेवन करें, लेकिन फ्रिज में रखी हुई दही खाने से भी परहेज करें।
