अब यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हो गया है।
POCO F5 और POCO F5 Pro के बारे में अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। Xiaomi सब-ब्रांड जल्द ही भारत में अपनी 'F' सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Photo - Social Media
POCO F5 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर दिखाया गया है जिसमें 2.92GHz तक क्लॉक वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है।
Photo - Social Media
साथ ही इस लिस्टिंग में फोन के 8GB रैम वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है। गीकबेंच पर पोको फोन को एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता दिखाया गया है।
Photo - Social Media
फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए POCO F5 स्मार्टफोन को 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो FullHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन पर काम करेगा।
Photo - Social Media
फोटोग्राफी के लिए POCO F5 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। बैक पैनल पर OIS फीचर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है।
Photo - Social Media
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
