super_terre_toi-2095_une

पृथ्वी जैसे दिखने वाले 2 ग्रह खोजा NASA ने, क्या यहां संभव होगा जीवन?

NASA discovered 2 Earth-like planets, will life be possible here?
Published on
Updated on

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस उम्‍मीद में ब्रह्मांड को टटोल रहे हैं कि शायद उन्‍हें ऐसी कोई जगह मिल जाए, जहां जीवन पनपने की संभावना हो।

toi-2095-b

File Photo

वैज्ञानिक ने पृथ्‍वी जैसे दो ‘सुपर-अर्थ' एक्सोप्लैनेट का पता लगाया है। ये अपने सूर्य का चक्‍कर उस क्षेत्र में लगाते हैं, जो रहने के काबिल हो सकता है।

Picture released 04 October 2006 by the

File Photo

दोनों ही एक्‍सोप्‍लैनेट हमारे ग्रह से थोड़े बड़े हैं और एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करते हैं। गौरतलब है कि ऐसे ग्रह जो सूर्य के अलावा अन्य तारों की परिक्रमा करते हैं, एक्सोप्लैनेट कहलाते हैं।

super_terre_toi-2095_une

File Photo

दोनों एक्‍सोप्‍लैनेट को नासा के ट्रांसिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने स्‍पॉट किया था। जिस वक्‍त ग्रहों को देखा गया, वो अपने तारे को क्रॉस कर रहे थे, जिसे TOI-2095 कहा जाता है।

Telescope

File Photo

यह तारा हमारे सौर मंडल से लगभग 137 प्रकाशवर्ष दूर है। तारे के क्रॉस करने के दौरान उसकी रोशनी कम हो गई। इसी से ग्रहों की मौजूदगी और कुछ खूबियों का पता चला।

Space

File Photo

TOI-2095 हमारे सूर्य के मुकाबले कम गर्म है। इसके बावजूद पराबैंगनी किरणें और एक्‍स-रे रेडिएशन उससे उत्‍सर्जित हो सकते हैं। इससे तारे की परिक्रमा करने वाले नजदीकी ग्रहों के वायुमंडल पर असर होता है।

NASA

File Photo

इन ग्रहों को TOI-2095 b और TOI-2095 c नाम दिया गया है। अब आगे की जांच में पता चलेगा कि क्‍या वाकई पृथ्‍वी जैसा कोई और ग्रह इस ब्रह्मांड में हो सकता है।

A planet orbiting a dead star, 1.4 days is a year

File Photo

TOI-2095b नाम का ग्रह हमारी पृथ्‍वी से 1.39 गुना चौड़ा है। यह महज 17.7 दिनों में अपने सूर्य का एक चक्‍कर पूरा कर लेता है।

Massive Star Traped In Bubble- NASA share photo

File Photo

TOI-2095 c नाम का दूसरा ग्रह अपने तारे से थोड़ा दूर है और 28.2 दिनों में तारे का एक चक्‍कर लगा पाता है। इन ग्रहों का तापमान 24 से 74 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।

Photo Credit - Nasa

File Photo

HD-wallpaper-skoda-kodiaq-4x4-highway-2021-cars-suvs-r-2021-skoda-kodiaq-czech-cars-skoda

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com