60284d9718e82166d2dce54f3c2207b7

जानें कितने प्रकार के होते हैं ब्रेड (Bread) और क्या है इनके फायदे?

अब लोग नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करने लगे हैं. ये ब्रेड न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इनके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ब्रेड के प्रकार और इसके फायदे के बारे में..
Published on: 
Updated on: 
cbe64a82300b321486bea994ba5d3c1f
Photo: Social Media

आमतौर पर लोग व्हाइट ब्रेड का ही ज्यादा उपयोग करते हैं, लेकिन अब बाजार में ब्रेड की कई किस्में मौजूद हैं, जिसके बारे में अब भी काफी लोग नहीं जानते हैं।

240_F_618695012_lCZdVg5Is8vQlPr5P1AHJrHkwJ2mPVgJ
Photo: Social Media

ये ब्रेड न केवल खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े इनके फायदे बहुत हैं। जानिए ब्रेड के प्रकार और उनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

40ad58207266656656a1707f203af147
Photo: Social Media

ब्राउन ब्रेड गेहूं के आटे से बनाया जाता है, जो बिना पॉलिश किए हुए गेहूं से बनता है। इसलिए इस ब्रेड में पौष्टिक तत्व बरकरार रहते हैं।

59ad3f972c559d0d3630a44d6936927a
Photo: Social Media

ब्राउन ब्रेड में मौजूद फाइबर बवासीर, हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और कब्ज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

5e52bffaee1b7666beb85a333706fe7c
Photo: Social Media

एक ब्राउन ब्रेड में लगभग 3.9 ग्राम प्रोटीन, 21.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.8 ग्राम फाइबर, 15.2 मिलीग्राम कैल्शियम, 1.4 मिलीग्राम आयरन, 37.3 मिलीग्राम मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

8734d8325a1def53539884e57a2e6090
Photo: Social Media

हनी और ओट्स से बनी यह ब्रेड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसमें 49 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5 ग्राम फाइबर और 260 कैलोरी के साथ ही पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी होता है।

3c2cf2979cc315f45b94ce6393b17d08
Photo: Social Media

सभी पौष्टिक तत्व होने के कारण हनी और ओट्स ब्रेड कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में मदद करता है। इस ब्रेड के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।अध्ययन के मुताबिक, हनी और ओट्स ब्रेड के सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर नहीं होता है।

राई का ब्रेड राई और गेहूं के मिश्रण से तैयार होता है। राई ब्रेड में सेक्लाइनिन नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी बढ़ी हुई भूख को नियंत्रित करने का काम करता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। साथ ही यह मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

0d323604043477cb4264f68161cea21a
Photo: Social Media

0d323604043477cb4264f68161cea21a

240_F_78354885_sO47F7bumM0fGXYIIEhulnD9im05zDxi
Photo: Social Media

फ्रूट ब्रेड किशमिश, संतरे के छिलके, खुबानी, खजूर और चीनी जैसे सूखे मेवों से तैयार की जाती है। इसके अलावा इसमें अंडा, दालचीनी, जायफल भी होता है।

240_F_395514105_VMjRRvn55mVrjgoFUS03emmsyAuiAJRV
Photo: Social Media

फ्रूट ब्रेड प्रोटीन, फाइबर के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो ओरल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं और उच्च रक्तचाप के खतरे से बचाते हैं।

9dc13c912ae476ea207d122e7b885aea
Photo: Social Media

बैगूएट ब्रेड एक लंबे पाव की तरह होता है, जो अक्सर बड़े रेस्टोरेंट्स या बेकरी पर देखा जाता है। यह आमतौर पर लीन आटे का उपयोग करके बनाई जाती है। इसमें विटामिन बी, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

f72ee8db08a4c4dfd475a1f020e4e5c6
Photo: Social Media

अन्य ब्रेडों की तुलना में बैगूएट ब्रेड में फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए प्रभावी है।

0529bfe89ff0f5e4912af4be40581af5
Photo: Social Media

दिल के मरीजों के लिए वॉलनट ब्रेड बहुत अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।

106d1bd8196f6af314ded22868aa1c4d
Photo: Social Media

बता दें, कि अखरोट को ब्रेन बूस्टिंग फूड भी माना जाता है, इसलिए दिमाग को तेज करने के लिए वॉलनट ब्रेड ट्राई कर सकते हैं।

240_F_108546730_VOYFRc8aa45iZeoXZy3PfG1uXZAnQ4pl

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com