करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, सफल नहीं होगी पूजा
हिंदू धर्म में साल की सबसे बड़ी चतुर्थी और महत्वपूर्ण तिथि करवा चौथ इस साल 1 नवंबर 2023, बुधवार को पड़ रहा है।
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।
दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चौथ के चांद को देखती हैं और छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।
जानिए करवा चौथ के दिन कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।
करवा चौथ व्रत के दिन व्रती महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खाने के बाद देर तक सोना नहीं चाहिए।
व्रत का दिन भजन-कीर्तन और शंकर-पार्वती का स्मरण करके व्यतीत करें।
करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं।
इस दिन अगर श्रृंगार का कोई सामान पहनते समय टूट जाए तो उसे कूड़ेदान में फेंकने की बजाय बहते पानी में बहा दें।
इस दिन भूलकर भी किसी से सिंदूर न मांगें और न ही किसी महिला को अपना सिंदूर और श्रृंगार का सामान दें।
करवा चौथ के दिन सफेद रंग की चीजें (दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई, कपड़े) का दान न करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दौरान भक्त को किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस दिन भूलकर भी वह सिलाई या कढ़ाई का काम न करें जिसमें कैंची का इस्तेमाल हो, ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।
करवा चौथ व्रत का फल तभी प्राप्त होता है जब भक्त का पूरा ध्यान भगवान के प्रति समर्पित हो।
इस दिन किसी को अपशब्द न कहें, विवादों से दूर रहें।
खासतौर पर अपने पति से बहस न करें, ये बात पति पर भी लागू होती है।
Breaking up.
