बजट से जुड़े अनसुने और दिलचस्प किस्से
हर साल भारत में 1 फरवरी को बजट पेश किया जाता है। भारत का सबसे पहला बजट आजादी से काफी पहले 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। इसे स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था।
बजट डे
All Source: Freepik
हर साल 1 फरवरी को भारत के वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाता है।
पहला बजट
भारत का सबसे पहला बजट आजादी से काफी पहले 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था।
अर्थशास्त्री
भारत का पहला बजट स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था।
शाम 5 बजे बजट
साल 1999 तक बजट शाम 5 बजे पेश होता था। यह परंपरा ब्रिटिशकालीन थी।
ब्लैक बजट
साल 1973-74 के बजट को ब्लैक बजट कहा जाता है। उस समय देश को करोड़ों रुपए का घाटा हुआ था।
बजट पेश रिकॉर्ड
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
हलवा सेरेमनी
बजट की छपाई से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है जिसमें हलवा बनाया जाता है।
बजट भाषण
सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारमण ने साल 2020 में दिया था जो 2 घंटे 42 मिनट का था।

