इन एक्सरसाइज से बॉडी फैट्स से पाएं छुटकारा, रहें फिट!
आजकल की जीवनशैली में वजन बढ़ना आम बात हो गई है। मोटापे से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, कई लोगों के पास जीवन में व्यायाम करने का पूरा समय नहीं होता है।
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए हर किसी को लगभग 30 मिनट से 60 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए।
बर्पी शरीर को कैलोरी जलाने में मदद कर सकता है। यह छाती, हाथ, पैर और कमर की मांसपेशियों सहित कई मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है।
स्किपिंग एक कार्डियो वर्कआउट है जो चर्बी कम करने, आपकी सहनशक्ति बढ़ाने, दिल को मजबूत बनाने और चयापचय में सुधार करने में मदद करता है।
प्लैंक एक्सरसाइज मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है, जिसमें एब्स, पीठ और कंधे शामिल हैं। यह व्यायाम मुद्रा, संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
जंपिंग जैक एक सरल और प्रभावी व्यायाम है और इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह व्यायाम हृदय स्वास्थ्य में सुधार, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है।
पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो छाती, कंधों, ट्राइसेप्स और कोर मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है। यह व्यायाम न केवल शरीर को ताकत देता है बल्कि मुद्रा में भी सुधार लाता है।
