5e0aefb22f50cffb94cec56ee4cd9a0d

मानसून में फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें, अपनाएं ये तरीके

बारिश में फूड पॉइजनिंग की समस्या आम है। क्योंकि इस मौसम में बढ़ी हुई नमी भोजन को दूषित करने वाले बैक्टीरिया को फैलने में मदद करती है। ऐसे में वह खाना आपके पेट में जाकर आपको बीमार कर देता है।
Published on: 
Updated on: 
0ed95f78013abb7f13212e520f0132dc
Photo: Twitter

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और जी मिचलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सब फूड पॉइजनिंग का नतीजा है।

bd9164c52d99a75f16afa157eb33113a
Photo: Twitter

किचन में गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस को पनपने का मौका मिलता है। इसलिए किचन में बर्तन, चाकू और अन्य चीजों को समय-समय पर साफ करते रहें।

240_F_357911175_lUNZj0iZx0B6UEj3JyJwhKnJQv1jT1i4
Photo: Twitter

बारिश में खाना ठीक से पकाकर ही खाएं। ठीक से पकाए गए खाने में कीटाणु मर जाते हैं, जिससे आप फूड पॉइजनिंग का शिकार होने से बच सकते हैं।

08fcb32b95001b2a3c2b459576c95073
Photo: Twitter

फलों और सब्जियों को अच्छे से साफ करें ताकि उन पर मौजूद बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश न कर सकें।

a4670e213f6a6d293c2711a765677b8e
Photo: Twitter

बारिश के मौसम में फलों और सब्जियों पर वायरस और बैक्टीरिया आसानी से चिपक जाते हैं, जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

46514dd700b3745fb623b273a2195321 (1)
Photo: Twitter

पहले से कटे फल भी न खाएं, क्योंकि इन फलों पर भी बैक्टीरिया चिपकने का खतरा रहता है।

a72aa3dbe2733016c5ed79c9a6faa901
Photo: Twitter

स्ट्रीट फूड से दूरी बना लें, क्योंकि सड़क के किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड में बैक्टीरिया मौजूद होने का खतरा ज्यादा होता है।

240_F_159531721_WLe3imYNPttVngsJFw3IRiqelR1hXOHu
Photo: Twitter

मानसून के दौरान किसी भी तरह के बाहरी खाने से बचने की कोशिश करें।

e97a91109351b4554f0640c41b82db04
Photo: Twitter

बासी खाना न खाएं, इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि मौसम की नमी के कारण बैक्टीरिया खाने में चिपक जाते हैं।

645c88fab8a87576bce7abb57955eb95

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com