एक चम्मच मेथी दाना दिलाएगा शरीर की इन समस्याओं से राहत, ऐसे करें सेवन
मेथी के दानों का सेवन सब्जियों में डालकर, पानी में भिगोकर या पाउडर के रूप में किया जा सकता है।
खाली पेट मेथी के दानों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
मेथी के बीज का पानी या उससे बनी चाय पीने से पीरियड्स की ऐंठन को कम किया जा सकता है।
आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मेथी के दाने हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह चबाने से दर्द से राहत मिल सकती है।
कब्ज से राहत पाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ मेथी पाउडर का सेवन करना चाहिए।
मेथी दाने में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है।
मेथी के दानों में मौजूद आयरन खून बढ़ाने में सहायक होता है।
गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आयरन की कमी को दूर करने के लिए महिलाएं मेथी के बीज का सेवन कर सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
