हरी प्याज के सेवन से सेहत को होते हैं ये फायदे, डाइट में करें शामिल
विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हरा प्याज कई बीमारियों से बचाता है।
कम कीमत वाला हरा प्याज सल्फर, फाइबर, विटामिन, खनिज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर पाया जाता है।
शोध में पाया गया है कि हरे प्याज से प्राप्त मेथेनॉलिक अर्क और एलिल सल्फाइड कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को रोकते हैं।
कच्चा हरा प्याज खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
इसमें मुख्य रूप से विटामिन सी और आयरन पाया जाता है।
सर्दियों में खाने की बढ़ती क्रेविंग को रोकने के लिए हरा प्याज फायदेमंद है।
हरे प्याज में कैलोरी बहुत कम होती है, जो मोटापे से बचाता है।
ये डाइजेशन की समस्या को ठीक कर इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कारगर है।
इसमें मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम कार्डियक डिसीज़ से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
