Pineapple खाने से मिलते है कई फायदें
पाचन को दुरुस्त
अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत
इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
अनानास में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम कर हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
हड्डियों को मजबूत
इसमें पाया जाने वाला मैंगनीज हड्डियों को मज़बूती देता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।
शरीर को हाइड्रेट
इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में नमी बनी रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
मूड और मानसिक स्वास्थ्य
अनानास में सेरोटोनिन बूस्टर तत्व होते हैं जो मूड बेहतर करते हैं और तनाव घटाते हैं।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग
इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारते हैं, झुर्रियां घटाते हैं और डेड सेल्स को हटाते
हैं।
सूजन को कम करता है
ब्रोमेलिन शरीर में सूजन और दर्द को घटाता है, खासकर जोड़ों के दर्द या चोट के बाद।
दांत और मसूड़ें
अनानास में मौजूद विटामिन C मसूड़ों को स्वस्थ रखता है और संक्रमण से बचाता है।
ऊर्जा का अच्छा स्रोत
इसमें पाए जाने वाले नेचुरल शुगर और विटामिन B6 शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

