By: Simran Singh
NavBharat Live Desk
सफर, जिम, ऑफिस या घर हर जगह लोग म्यूजिक और कॉलिंग के लिए ऑडियो डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Earbuds और IEMs एक जैसे नहीं होते?
Source: Pinterest
Earbuds ऐसे ऑडियो डिवाइस हैं जो कान के बाहरी हिस्से में आसानी से फिट हो जाते हैं। ज्यादातर आधुनिक Earbuds Bluetooth के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होते हैं। नतीजा: भारी जुर्माना और कार्रवाई।
Source: Pinterest
आज के Earbuds में मिलते हैं: ANC (Active Noise Cancellation) Touch Controls Voice Assistant Support Wireless Connectivity इसी वजह से ये रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहद लोकप्रिय हैं।
Source: Pinterest
IEMs यानी In-Ear Monitors एक प्रोफेशनल ऑडियो डिवाइस है। यह कान के अंदर गहराई तक फिट होता है और बाहर के शोर को काफी हद तक ब्लॉक कर देता है।
Source: Pinterest
IEMs में सिलिकॉन या फोम टिप्स का इस्तेमाल होता है। इससे Passive Noise Isolation मिलता है और म्यूजिक ज्यादा साफ और डिटेल में सुनाई देता है।
Source: Pinterest
सामान्य Earbuds में आमतौर पर एक Dynamic Driver होता है। यह इलेक्ट्रिकल सिग्नल को साउंड वेव्स में बदलकर आपके कानों तक पहुंचाता है।
Source: Pinterest
IEMs में कई तरह के ड्राइवर हो सकते हैं: Dynamic Driver Balanced Armature Driver Hybrid Driver System इससे Bass, Mid और Treble ज्यादा स्पष्ट सुनाई देते हैं।
Source: Pinterest
अगर आप गेमिंग, ऑडियो एडिटिंग या हाई-क्वालिटी म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो IEMs बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनकी साउंड डिटेलिंग काफी एडवांस होती है।
Source: Pinterest
Earbuds चुनें अगर: वायरलेस सुविधा चाहिए, कॉलिंग ज्यादा करते हैं, रोजमर्रा का इस्तेमाल है IEMs चुनें अगर: बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी चाहिए, गेमिंग करते हैं, म्यूजिक की बारीकियां सुनना पसंद करते हैं
Source: Pinterest