क्या आप भी चाहते हैं 75 रुपये का सिक्का?, जानिए सबकुछ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को देश के नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया था।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की गजट अधिसूचना के मुताबिक इस सिक्के का वजन करीब 34.65 से 35.35 ग्राम है।
भारतीय संसद के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का एक विशेष सिक्का लॉन्च किया गया था। सिक्के के एक तरफ संसद परिसर की तस्वीर होगी और तस्वीर के नीचे '2023' लिखा हैं।
सिक्के के अग्र भाग पर देवनागरी लिपि में 'भारत' और अंग्रेजी में 'इंडिया' शब्दों के बीच अशोक स्तंभ सिंह की छवि हैं।
सिंह की छवि के नीचे रुपये का प्रतीक '₹' और अंतरराष्ट्रीय अंक मूल्य '75' भी उकेरा हैं।
नए सिक्के का आकार गोलाकार होगा और इसका व्यास 44 मिमी होगा। यह सिक्का चार धातुओं का होगा। इसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता हैं।
स्मारक सिक्का कहे जाने वाला यह सिक्का सामान्य चलन में नहीं होगा। इनका उपयोग लेनदेन के लिए नहीं किया जा सकता है।
1964 के बाद के वर्षों में ऐसे 150 से अधिक स्मारक सिक्के बाजार में आ चुके हैं।
इस सिक्के को कोई भी खरीद सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट www.indiagovtmint.in से डेबिट या क्रेडिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।
स्मारक सिक्कों को नकद या चेक द्वारा भुनाया नहीं जा सकता है। साथ ही अगर आप 10 से ज्यादा कॉइन खरीदना चाहते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड दिखाना होगा।
अभी इस सिक्के की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने कहा कि सिक्के की कीमत कम से कम 1,300 रुपये है।
