भारत में खूब प्रचलित हैं ये अजीबोगरीब मान्यताएं
भारत में कई चीजों को लेकर अंधविश्वास है जैसे रात के समय झाड़ू न लगाना, नाखून गुरुवार को न काटना आदि।
दही-चीनी
All Source: Freepik
किसी भी शुभ काम या परीक्षा पर जाने से पहले दही-चीनी खिलाना भारत में बहुत आम है।
बिल्ली का रास्ता काटना
अगर काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो लोग वहीं रुक जाते हैं। ये काफी लोग मानते हैं।
काला टीका
बच्चों को कान के पीछे या माथे पर काजल का टीका लगाया जाता है ताकि उसे बुरी नजर से बचा सकें।
दरवाजे पर नींबू-मिर्च
घर या दुकान के बाहर नींबू और सात मिर्ची लटकाना अलक्ष्मी को दूर रखने का उपाय माना जाता है।
कौआ और मेहमान
अगर घर की छत पर कौआ बोलता है तो माना जाता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।
कांच का टूटना
कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है। वहीं सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाया जाता।
उल्टी चप्पल
घरों में चप्पल का उल्टा होना अशुभ माना जाता है जो परिवार में तनाव, झगड़ा और नुकसान ला सकता है।
नाखून काटना
रात को नाखून काटना और शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है।

