Infinix ने आज अपना नया लो बजट मोबाइल फोन Infinix Smart 7 HD भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
Infinix Smart 7 HD को भारतीय बाजार में सिंगल मेमोरी वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Infinix Smart 7 HD की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन शुरुआत में यह फोन कुछ दिनों के लिए सिर्फ 5,399 रुपये में उपलब्ध होगा।
फोन 4 मई से फ्लिपकार्ट पर सिल्क ब्लू ग्रीन एप्पल इंक ब्लैक और जेड व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन को वेव पैटर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6.6 इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनी है। यह स्क्रीन 500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले तीन तरफ से बेजल-लेस है और नीचे की तरफ वाइड चिन पार्ट है। यह नया Infinix फोन Android 12 'Go' एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो XOS 12 पर चलता है।
Android Go होने के कारण, यह Google Go ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकता है जो कम रैम पर भी आसानी से चलते हैं। Infinix Smart 7 HD 2GB RAM के साथ आता है जो 2GB वर्चुअल RAM के साथ फोन को 4GB RAM देता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 7 HD के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 MAH की बैटरी मिलती है और सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
