फरवरी में बजट ट्रिप के लिए बेहतरीन जगहें
फरवरी में घूमने का प्लान है तो उसे कैंसिल न करें क्योंकि हम आपको बजट में कुछ ऐसी डेस्टिनेशन बताएंगे जहां आपको खूब मजा आएगा।
ऋषिकेश
All Source: Freepik
एडवेंचर लवर्स के लिए ऋषिकेश सबसे किफायती जगह है। जहां कई एक्टिविटी की जा सकती हैं।
बजट ट्रिप
राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। आश्रमों के कारण यहां रहना सस्ता पड़ता है।
जैसरलमैर
रेगिस्तान की सैर के लिए फरवरी सही महीना है। यह जगह गोल्डन सिटी के नाम से जानी जाती है।
रहने की जगह
जैसलमेर फोर्ट के अंदर कई सस्ते गेस्ट हाउस हैं। यहां पर आपको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है।
गोकर्ण
अगर आपको गोवा की भीड़भाड़ पसंद नहीं, तो गोकर्ण आपके लिए बेस्ट है।
गोवा वाइव
यहां के शांत बीच और होमस्टे आपको गोवा जैसी वाइब देंगे वो भी आधे खर्च पर।
वाराणसी
दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी अध्यात्म और संस्कृति का संगम है।
खूबसूरती
गंगा घाटों की सैर और लजीज स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेगा। यहां रहने के लिए धर्मशालाएं हैं।
