सर्दियों में बाजरे की रोटी के साथ गुड़ खाने के फायदे
सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बाजरे की रोटी के साथ गुड़ खाया जाता है। यह दोेनों चीजें सर्दियों के लिए बेस्ट होती है।
बाजरा
All Source:Freepik
सर्दियों में अनाज में से एक बाजरा का सेवन करना चाहिए। इसकी बनी रोटी शरीर में गर्माहट देने का काम करती है।
बाजरा की रोटी और गुड़
बाजरे की रोटी के साथ गुड़ खाने से यह शरीर को गर्म रखता है। सर्दियों की कई बीमारियों से बचाव करता है।
मौसमी बीमारियों से बचाव
बाजरे की रोटी में जिंक और आयरन होता है, जो मौसमी बीमारियों का खतरा दूर करता है। गुड़ खून की कमी दूर करता है।
एनर्जी
बाजरे की रोटी और गुड़ का संयोजन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करते हैं।
एनीमिया को रखें दूर
बाजरे की रोटी के साथ गुड़ खाना एनीमिया रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
हड्डियों के लिए
हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में बाजरा की रोटी और गुड़ फायदेमंद होते है।
पाचन के लिए
सर्दियों में होने वाली पाचन संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में भी बाजरे की रोटी और गुड़ फायदेमंद होता है।

