बासी मुंह पानी पीने से होते हैं जबरदस्त फायदे, आजमाकर देखें
बासी मुंह पानी पीने से न केवल शरीर डिटॉक्स होता है, बल्कि संक्रमण से भी बचाव होता है और इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
डॉक्टरों के अनुसार अगर आप सुबह बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पेट संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर हो जाएगी।
सुबह पानी पीने से शरीर में एसिडिटी का स्तर कम हो जाता है। एसिडिटी के लक्षण जैसे अपच, खट्टी डकार, पेट दर्द, जलन से भी राहत मिलती है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है।
सुबह उठकर कम से कम एक गिलास पानी पी पीना चाहिए, ताकि शरीर डिहाइड्रेट होने से बच सके और पेट भी आसानी से साफ हो जाए।
a woman drinking a glass of fresh water
बॉडी की तरह दिमाग को भी पानी की जरूरत होती है। अगर आप रोज सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं, तो इससे आपका दिमाग हाइड्रेट रहने के साथ तनाव, कमजोरी, सिरदर्द की समस्या से भी निजात मिलती है।
सुबह-सुबह पानी पीने से किडनी साफ होती है। खाली पेट पानी पीने से गुर्दे की पथरी के निर्माण के लिए जिम्मेदार एसिड पतला हो जाता है। इससे किडनी में पथरी का खतरा कम हो जाता है।
बासी मुंह पानी पीने से गले में बार-बार कफ जमा नहीं होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
Woman taking supplements.
बासी मुंह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
Brunette drinking water in the living room
बासी मुंह पानी पीने से न सिर्फ त्वचा का रंग और चमक बढ़ती है बल्कि झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होते हैं। अगर त्वचा हाइड्रेट रहती है तो चेहरे पर चमक बरकरार रहती है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Healthy habit. Closeup of woman holding glass with fresh water indoors
