बरसाती कीड़े-मकोड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा, अपनाएं आसान उपाय
कमरे की रोशनी थोड़ी कम कर दें, ऐसा करने से कीट-पतंगे कम आते हैं।
बेहतर होगा कि आप शाम के समय घर के बाहरी हिस्से जैसे बालकनी, बरामदा, गार्डन एरिया में लाइट जलाकर घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लें।
आप घर के बल्ब और ट्यूबलाइट को हफ्ते में तीन से चार बार साफ करते रहें। इन पर जमी गंदगी भी कीट-पतंगों को आकर्षित करती है।
एक मग पानी में एक नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक सूती कपड़ा डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें। इसके बाद बल्ब या ट्यूबलाइट को साफ करें। इससे घर में किसी भी प्रकार के कीड़े-मकोड़े नहीं घूमेंगे।
घर पर बनी कैंडल कीड़ों से छुटकारा पाने में बहुत प्रभावी हो सकती हैं। हालांकि, इसे बनाते समय इसमें लैवेंडर और पेपरमिंट मिला लें तो यह नुस्खा और भी असरदार हो जाएगा।
कपूर के इस्तेमाल से छोटे से लेकर बड़े कीड़े-मकोड़े कुछ ही मिनटों में घर से भाग जाएंगे।
एक से दो कपूर जलाकर घर के किसी हिस्से में रख दें। इसकी तेज महक से कीड़े-मकोड़े दूर भाग जाते हैं।
एक कप लेमन ग्रास को एक चम्मच सिरके के साथ मिक्सर में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को घर के हर कोने में रख दें। इसकी तेज खुशबू से कीड़े-मकोड़े कभी भी घर में प्रवेश नहीं करेंगे।
कीड़ों को दूर रखने के लिए तुलसी का पौधा बहुत उपयोगी होता है। तुलसी के पत्तों का रस पानी में मिलाकर छिड़कने से कीड़े भाग जाते हैं।
