कृति सेनन के अलावा ये एक्ट्रेसेस भी परदे पर निभा चुकी हैं सीता का किरदार
कई दिनों से चर्चा में चल रही फिल्म 'आदिपुरुष' पर्दे पर आ चुकी है। जिसमें एक्ट्रेस कृति सेनन मां सीता का किरदार निभाकर खूब पॉपुलर हो रही हैं। वैसे कृति से पहले भी कई एक्ट्रेसेस सीता का रोल निभा चुकी है
Caption: Twitter
बीआर चोपड़ा की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की छवि आज भी सीता की ही है। उनका क्रेज ऐसा था कि लोग उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते थे।
Caption: Twitter
2001 में, रवि चोपड़ा की रामायण में, स्मृति ईरानी ने सीता की तो वहीं नितीश भारद्वाज ने राम की भूमिका निभाई थी। लेकिन यह सीरियल ज्यादा सफल नहीं रहा।
Caption: Twitter
साल 2008 में रामानंद सागर के पोते आनंद सागर ने रामायण बनाई, जिसमें सीता का किरदार निभाकर देबिना बनर्जी घर-घर में मशहूर हो गई थी।
Caption: Twitter
छोटे परदे की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने 'देवों के देव महादेव' में माता सीता का किरदार निभाया था, जो खासा चर्चित रहा।
Caption: Twitter
नेहा सरगम ने साल 2012-13 में प्रसारित 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाई थी।
Caption: Twitter
अब कृति सेनन सीता माता के रोल में हैं। देखते हैं कि दर्शक उन्हें इस भूमिका में स्वीकार करते हैं या नहीं।
