Main colarge

Aaj Ka Rashifal 18 फरवरी 2024, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 February 2024, Know today's horoscope
Published on: 
Updated on: 
Mesh

दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी, राज्य पक्ष के कार्यों में सफलता मिलेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, यात्रा प्रवास आदि में खर्च होगा।

Vrushabh

काम के अवरोध दूर होंगे, सत्कार्यों में मन लगेगा, सोचे हुए कार्य बनेंगे, सामाजिक कार्य में खर्च होगा, दिन शुभ एवं अनुकूल है।

Mithun

संतान के कार्यों पर सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, व्यर्थ की चिंता तथा तनाव दूर होगा, मानसिक प्रसन्नता एवं शांति बनी रहेगी।

Kark

आजीविका में लाभ की ओर बढ़ेंगे, बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा, शुभ समाचार प्राप्त होने से हर्ष रहेगा, विवाद एवं तनाव से बचें।

Sinh

विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं, लाभदायी सौदा हाथ आएगा, काम में सावधानी रखें, जल्दबाजी में निर्णय होगा, सावधानी रखें।

Kanya

जरूरत से ज्यादा खर्च से परेशानी होगी, सुख-सुविधा पर खर्च होगा, व्यापार में परिवर्तन की संभावना है, कामकाज बनने का योग है।

Tula

दूसरों से परेशानी साझा करना सीखें, रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी, मित्र की मदद से समाधान होगा, लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।

Vrushik

उच्च अध्ययन हेतु दौड़धूप करना पड़ेगी, जोखिम के कार्यों से दूर रहें, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, दूर की यात्रा होगी, मन में खुशी रहेगी।

Dhanu

आप संबंधों को निभाने का प्रयास करेंगे, धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, जमीन-जायदाद तथा कोर्ट के कार्यों में सफलता मिलेगी।

Makar

सुख-सुविधा पर खर्च होगा, उलझे मामले सुलझेंगे, आर्थिक चिंता रहेगी,  जमीन-जायदाद के कार्यों में परिश्रम अधिक होगा, खर्च होगा।

Kumba

परिवार में शुभ कार्यों का निर्णय होगा, कार्यों को समय पर पूरा करें, दिनचर्या नियमित एवं अनुकूल रहेगी, सामंजस्य बना रहेगा।

Min

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार में लाभ होगा, व्यावसायिक कार्यों में यात्रा  होगी, अतिथि आगमन होगा, मानसिक ख़ुशी रहेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com