कुछ नहीं मिला तो महिला ने बना दी आइसक्रीम बिरयानी, यूजर्स मांग रहे बिरयानी के लिए न्याय!, देखें वायरल वीडियो

बिरयानी और आइसक्रीम को एक साथ सोचने पर ही इंसान का दिमाग चकरा जाए। वीडियो में महिला आइसक्रीम में बिरयानी को मिक्स करके बना रही है। इस रेसिपी को देखकर यूजर्स परेशान हैं और बिरयानी के लिए न्याय की भीख मांग रहे हैं।
कुछ नहीं मिला तो महिला ने बना दी आइसक्रीम बिरयानी, यूजर्स ने मांगा बिरयानी के लिए न्याय, देखें वीडियो
आइसक्रीम बिरयानी वायरल वीडियो (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Viral Video: भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए सर्दी हो या गर्मी लोग अक्सर आइसक्रीम को चुनते हैं। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े तक को पसंद आता है। वहीं, दूसरी तरफ स्वादिष्ट व्यंजन बिरयानी ज्यादातर लोगों को पसंद है। इसमें कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। इन दोनों व्यंजनों को आपने कभी न कभी जरूर खाया होगा। लेकिन आपने इन्हें कभी एक साथ खाकर देखा है। जी हां, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वायरल हो रहा है जहां पर एक महिला बिरयानी के साथ आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन खिला रही हैं।

बिरयानी के साथ आइसक्रीम का कॉम्बो

बिरयानी और आइसक्रीम को एक साथ सोचने पर ही इंसान का दिमाग चकरा जाए। वीडियो में महिला आइसक्रीम में बिरयानी को मिक्स करके बना रही है। इस रेसिपी को देखकर यूजर्स परेशान हैं और बिरयानी के लिए न्याय की भीख मांग रहे हैं। यह अतरंगी रेसिपी मुंबई की इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हिना कौसर राड की है। वह एक बेकिंग अकादमी चलाती हैं। इस दौरान उन्होंने आइसक्रीम बिरयानी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महिला कहती हैं कि उनकी अकादमी में सात दिवसीय बेकिंग कोर्स पूरा होने के मौके में उन्होंने यह बनाया है। जहां पर बिरयानी के दो बड़े बर्तन देखे जा सकते हैं। इसमें स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम को चावलों के बीच में डाला हुआ है।

यूजर्स की अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया

इस अजीबो गरीब वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एस यूजर ने लिखा है कि बिरयानी पवित्र है इसे इस तरह से बर्बाद क्यों किया जा रहा है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि कोई बिरयानी के साथ ऐसा क्यों करेगा। तीसरे ने लिखा पहले मैगी आइसक्रीम और अब ये, कुछ चीजों को अकेला छोड़ देना ही बेहतर होता है। एक ने कमेंट किया कि क्या हमारे पास वास्तव में सामग्री के लिए विचार समाप्त हो रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कहा कि यही वजह है कि एलियंस हमारे पास नहीं आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com