पति को कंधे पर उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, मांगी Electric Tricycle; सरकारी दावों की खुली पोल, देखें VIDEO

Electric Tricycle: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बेहद ही मार्मिक तस्वीर सामने आई है। वायरल एक वीडियो में महिला अपने पति को कंधे पर उठाकर DM ऑफिस पहुंची। महिला की मांग है कि पति को ट्राइसाइकिल दी जाए।
mp viral video
मध्य प्रदेश से वायरल वीडियोसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से मार्मिक तस्वीर आई सामने

  • मार्मिक दृश्य को देखकर हर किसी का पसीज जाएगा दिल

  • महिला पति को Electric Tricycle के लिए कंधे पर बैठाकर ले गई डीएम ऑफिस

Woman Reaches Collectorate Carrying Her Husband On Her Shoulders: सरकारे दावें तो बहुत करती है लेकिन हकीकत उन दावों से कोसो दूर होता है। सरकारी फाइलों में लगातार कामों के दावे किए जाते है। सरकारी विभागों में गरीब तबके के लोग चक्कर पर चक्कर काटते है लेकिन सुविधाओं के लाभ पाने में पैर के चप्पल तक घिस जाते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सरकारी व्यवस्था और आम लोगों की परेशानियों को उजागर करने वाली एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। अदम गोंडवी साहब की लाइन है इस तस्वीर पर बिल्कुल फीट बैठती है।

तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है,
मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है!
उधर जम्हूरियत का ढोल पीटे जा रहे हैं वो,
इधर परदे के पीछे बर्बरियत है, नवाबी है।"

यहां एक बेबस महिला अपने दिव्यांग पति को कंधों पर उठाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। महिला की मांग है कि उसके पति को चलने-फिरने के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

दरअसल, महिला के पति का एक पैर कट चुका है। इसके चलते उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उनके लिए किसी सुविधा से कम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर होकर जीवन जीने का एक जरिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे खुद महंगी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल खरीद सकें। इसी उम्मीद के साथ महिला सरकारी अधिकारियों से मदद मांगने पहुंची।

mp viral video
पति का साथ छूटा तो ये योजना बनी सहारा! यूपी की 42 लाख महिलाओं को हर महीने मिल रहे 1,000 रुपये

पति को कंधे पर उठाकर पहुंची DM ऑफिस

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा झकझोरने वाली बात यह रही कि अपनी फरियाद अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए महिला को पति को अपने कंधों पर उठाकर जिलाधिकारी कार्यालय तक ले जाना पड़ा। महिला की यह तस्वीर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचने की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

पत्नी के कंधों पर पति का बोझ, आंखों में मदद की उम्मीद

इस दृश्य में एक तरफ महिला का अपने पति के प्रति समर्पण दिखाई देता है, तो दूसरी तरफ एक जरूरतमंद परिवार की बेबसी भी सामने आती है। जिस व्यक्ति के साथ महिला ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया, आज उसी को सरकारी मदद दिलाने के लिए उसे अपने कंधों पर उठाकर कार्यालय पहुंचना पड़ा।

mp viral video
सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ कुछ ऐसा, चीखते हुए बीच परफॉर्मेंस छोड़कर भागी मशहूर सिंगर, वीडियो हुआ वायरल

विचलित करने वाली तस्वीर

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपने पति को कंधे पर उठाकर DM के कार्यालय में लेकर आती है। महिला की कद काठी से वो बिलकुल कमजोर लग रही है, लेकिन पति के प्रति समर्पण है जो महिला मदद की उम्मीद में सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही है।