-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Where Is Such Love On Doggys Birthday The Woman Spent Rs 11 Lakh People Were Left Watching Beautiful Lighting And Drone Show
ऐसा प्यार कहां, डॉगी के जन्मदिन पर महिला ने खर्च किए 11 लाख रुपये, खूबसूरत लाइटिंग और ड्रोन शो देखते रह गए लोग
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: संसार का सबसे वफादार जानवर कुत्तों को कहा जाता है। इनका साथ किसी अनमोल खजाने से कम नहीं होता। साथ ही दुनिया में कई सारे डॉग लवर्स है जो अपने डॉगी के लिए कुछ भी कर गुजरते है। जहां पालतू कुत्तों की बात करें तो वे अपने मालिक के लिए किसी बच्चे से कम नहीं होते। उन्हें ढेर सारा प्यार दिया जाता है। उनकी ख़ुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार होते है।
डॉगी का शानदार जन्मदिन
जी हां दरअसल आज हम आपको एक ऐसी ही खबर बताने जा रहे है, जिसके बारें में सुनकर आपका भी दिन बन जायेगा और इतना ही नहीं आप में जो कोई पशु प्रेमी या डॉग लवर होगा वो ख़ुशी से झूम उठेगा। दरअसल ये खबर चीन (China News) की है। यहां एक डॉग ओनर ने अपने कुत्ते के जन्मदिन को खास बनान के लिए लाखों की रकम हंसते-हंसते ख़ुशी से खर्च कर (Woman Spends 11 Lakh on Dog’s Birthday) डाली।
सुर्ख़ियों में डॉगी का जन्मदिन
आपको बता दें कि इस स्पेशल कुत्ते का नाम डाउ डाउ (Dou Dou) है और वो चीन के हुनान प्रांत (Hunan Province, China) में अपनी मालकिन के साथ रहता है। मालकिन को अपने कुत्ते से इतना ज्यादा लगाव है कि उसका बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) करने के लिए उन्हें 11 लाख रुपये फूंक दिए। अब डाउ डाउ (Dou Dou) का खर्चीला और खास जन्मदिन सुर्खियों में है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान की संवेदनशील पहल, कैंसर पीड़ित बच्ची की मुस्कान के लिए मुंडवाया सिर
जन्मदिन में 520 ड्रोन का हुआ शो
Daily Star की खबर के मुताबिक कुत्ते के जन्मदिन के लिए ड्रोन शो कराया गया। आपको बता दें कि इस ड्रोन शो के लिए आयोजन के लिए खास तौर 520 ड्रोन का उपयोग भी किया गया। ड्रोन के जरिये आसमान में ‘Dou Dou: a very happy birthday’ और “Wish Dou Dou a happy 10th birthday!” लिखा गया था।
वायरल हुआ वीडियो
जन्मदिन मनाने के लिए इस वीडियो को चाइनीज प्लेटफॉर्म Tik Tok पर अपलोड किया गया था। अब ये अनोखे जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस जन्मदिन पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें भी अगले जन्म में डॉग ही बनना है।
ऐसा जन्मदिन देख लोग हैरान
आपको बता दें कि इस लकी कुत्ते की मालकिन ने डॉग के जन्मदिन के सांता क्लॉज़ वाली ड्रेस खुद ही तैयार की थी। वहीं इस जन्मदिन के बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि ड्रोन शो शादी में तो देखा था लेकिन ऐसा पहली बार देखा है। जैसा की हम सब जानते है। आमतौर पर ड्रोन का इस्तेमाल शादियों के दौरान ही किया जाता है।
लोगों ने पहली बार ये जब देखा, तो उन्हें बेहद अजीब लगा। ड्रोन रेंटल कंपनी के मुताबिक कुत्ते की मालकिन उसके जन्मदिन के लिए 30 मिनट का ड्रोन शो चाहती थीं। इस दौरान हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी कुत्तों के ही साउंड में गाया गया। अब डाउ डाउ (Dou Dou) का जन्मदिन पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। बे
बेजुबान जानवरों की करें मदद
हालांकि दुःख की बात ये है कि कुछ चुनिंदा डॉगी की जिंदगी इतनी बेहतरीन होती है, वही दुनिया में कई ऐसे डॉग्स और जानवर है जो जिन्हे एक टाइम का खाना तक नहीं मिलता। संसार में रहते हुए हम सभी का मानव धर्म है कि हम बेजुबान को खाना दे ना की उनको दुःख पहुंचाएं।
Where is such love on doggys birthday the woman spent rs 11 lakh people were left watching beautiful lighting and drone show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














