Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Viral Video : महिला ने सिर पर 2 सिलेंडर रखकर किया डांस, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ अनोखा करने की कोशिश करते नजर आते हैं। डांस करते हुए रील्स भी काफी लोग बनाते हैं। कुछ यूजर्स दिलचस्प वीडियोज बनाते हैं जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 24, 2024 | 10:35 PM

वायरल वीडियो (सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क, नागपुर: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ अनोखा करने की कोशिश करते नजर आते हैं। डांस करते हुए रील्स भी काफी लोग बनाते हैं। कुछ यूजर्स दिलचस्प वीडियोज बनाते हैं जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर दो सिलिंडर रख कर डांस करती दिख रही है।

वीडियो में आप देखेंगे कि पीली साड़ी में महिला ने दो सिलिंडर और एक बरतन को सर पर रखा हुआ है। वो सहज रूप से पंजाबी गाने पर परफॉर्म कर रही है। उन्हें देखकर आपको हैरानी होगी कि कोई कैसे दो सिलिंडर को बैलेंस कर सकता है। डांस करने वाली यह महिला कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने हैंडल @ _neetu_5650 पर इसे शेयर किया है।

साड़ी में किया शानदार डांस

वीडियो में सबसे अधिक लोग यह देख कर हैरान हैं कि महिला साड़ी पहनकर कैसे ऐसे डांस कर सकती है। इस तरह से किसी को डांस करते हुए शायद आपने भी नहीं देखा होगा। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने तो इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी किए हैं।

40 लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज

10 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4.8 मिलियन यानी 40 लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 2 लाख 38 हज़ार लोगों ने शेयर भी किया है। इसके अलावा वीडियो पर 3 हज़ार 5 सौ से भी ज्यादा यूजर्स ने कॉमेंट भी किया है।

यूजर्स ने किए मजेदार कॉमेंट

एक यूजर ने लिखा है- यह वही भाभी जी हैं जो कहावत में सुना था की औरत पूरा घर अपने सर पर उठा सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा है- सिलेंडर भरा होता तो भाभी ज्यादा वायरल हो जाती। तीसरे यूजर ने लिखा है- देख लो ओरत की ताकत अब इसका पति कभी भी इससे लड़ाई नहीं करेगा। चौथे ने लिखा है- इतनी चीजों को सर पर रखा कैसे वो ये जानना चाह रहे हैं।

Viral video woman danced with two cylinders on her head

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2024 | 10:35 PM

Topics:  

  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

Viral News: एक साथ घूम रहे थे भाई-बहन…तभी आकर सुबूत मांगने लगी महिला पुलिस, VIDEO ने मचाया बवाल

2

नेशनल हाईवे पर गाड़ी रोक दोस्तों संग डांस, राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल का Video वायरल

3

A सर्टिफिकेट फिल्म ‘धुरंधर’ बच्चों के साथ देखने पहुंचे पैरेंट्स, बीच शो रोका गया; वीडियो वायरल

4

FACT CHECK: पूर्व आर्मी चीफ वेद प्रकाश मलिक के बयान का AI से बना फर्जी वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.