Viral Video: रोटी बनाने के लिए महिला ने निकाला कमाल का जुगाड़, क्रिएटिविटी देखकर रह जाएंगे दंग

 सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोटी बनाने के लिए महिला ने निकाला कमाल का जुगाड़, क्रिएटिविटी देखकर रह जाएंगे दंग
रोटी बनाने के लिए महिला ने निकाला कमाल का जुगाड़, क्रिएटिविटी देखकर रह जाएंगे दंग
Published on: 
Updated on: 

Viral Roti Making Video: सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला रोटी बना रही हैं। लेकिन वह सामान्य तरीके से रोटी नहीं बना रही है। उसका जल्दी रोटी बनाने का तरीका आपको भी हैरानी में डाल देगा। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

रोटी बनाने का अनोखा जुगाड़ नहीं देखा होगा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में अनोखा जुगाड़ अपनाते हुए रोटी बना रही है। सबसे पहले पर एक बन्नी को नीचे बिछा लेती है। उसके बाद उसके ऊपर आटे का गोला बनाकर रखती है और फिर पन्नी रखती है और दूसरे आटे का गोला रखती है। इस तरह वह यह प्रक्रिया बार-बार दोहराती है। अब वह चकले का इस्तेमाल करके आटे को दबाती है ताकि वह रोटी का शेप ले ले। इस तरह से वह एक साथ कई सारी रोटी को बेल लेती है।

वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @theonly_nitish के नाम से शेयर किया गया है। इसे अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों के ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा कि तगड़ा जुगाड़ लगाया है इन्होंने। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि हैकर बोलती पब्लिक! तीसरे यूजर ने लिखा कि होली आने वाली है पापड़ भी ऐसे ही बनाऊंगा। अन्य यूजर ने लिखा कि निंजा टेक्निक है भाई, तो वहीं दूसरे ने कहा कि हथौड़ी से सीखा होगा इसने। इस तरह कई लोग महिला की इस अनोखे तरीको को खोज निकालने के लिए तारीफ कर रहे हैं तो कई उसे हैकर का दर्जा दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com