आधी रात मौत बनकर आया तेंदुआ, शादी के पंडाल से दबोच कर ले गया! VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Maharashtra Viral Video: जब सभी लोग शादी के तंबू से जा चुके थे। उसी दौरान एक खूंखार तेंदुआ वहां घुस आया और इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर किसी के प्राण मुंह को आ जाएंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
आधी रात मौत बनकर आया तेंदुआ, शादी के पंडाल से दबोच कर ले गया!
Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सैकड़ों वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं। कुछ हमें हंसी में डुबो देती हैं, कुछ भावुक कर देती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी और डरावना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
शादी में घुसा तेंदुआ
घटना महाराष्ट्र के निरगुडे गांव की बताई जा रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान एक खूंखार तेंदुआ अचानक आ धमका। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, यह पूरी घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है, जब शादी की रस्में खत्म हो चुकी थीं और ज़्यादातर लोग तंबू से निकल चुके थे।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर चुपचाप तंबू के पास आता है। उस वक्त वहां कोई इंसान नहीं होता, सिर्फ एक कुत्ता आसपास घूम रहा होता है। तेंदुआ एक पल के लिए भी नहीं रुकता और झटपट कुत्ते को अपने मुंह में दबोचकर वहां से भाग निकलता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- ट्रैवल सेक्टर में धमाका! अगले 10 साल में निकलेगी 9.1 करोड़ नई नौकरियां, WTTC ने किया बड़ा दावा
वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर तो मेरी नींद ही उड़ गई।” दूसरे ने कहा, “अब तो गांवों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, प्रशासन क्या कर रहा है?” किसी ने मजाक में लिखा, “अब तो शादी में शेर-तेंदुए भी मेहमान बनकर आ रहे हैं!” वहीं एक और कमेंट में लिखा गया, “ये तो बिलकुल जंगल बुक वाला सीन लग रहा है।”
