शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन में हो गई लड़ाई, वरमाला छोड़ एक-दूसरे पर करने लगे थप्पड़ो की बरसात, देखें वीडियो
इस शादी में कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आपका भी सिर चकराने लग जाएगा।
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: आये दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो देख लोग इमोशनल हो जाते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिसे देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर सकते। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शादी का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस शादी में कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आपका भी सिर चकराने लग जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर only._.sarcasm_ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दूल्हा (Groom) और दुल्हन (Bride) नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि, दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंच जाते हैं। फिर मिठाई खिलाने की रस्म शुरू हो जाती है। दुल्हन, दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है। लेकिन, दूल्हा उसकी तरफ ध्यान नहीं देता।
बस क्या था फिर, दुल्हन का पारा चढ़ जाता हैं और वह गुस्से में दूल्हे के चेहरे पर मिठाई घिस देती है। दूल्हा उसकी हरकत से नाराज होकर भरी महफिल में थप्पड़ रसीद कर देता है। इसके बाद दुल्हन भी दूल्हे को थप्पड़ मारती है। देखते ही देखते दोनों में जमकर चांटे चलने लगते हैं। कभी दुल्हन अपने दूल्हे को तो कभी दूल्हा अपनी दुल्हन को चांटे मारता दिख रहा है। अब इस शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे है इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स धड़ाधड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
