6 साल के बेटे ने मां संग बनाया अजीबोगरीब टाइम टेबल, ऐसा करने पर बच्चे को मिलेंगे पैसे

viral picture Weird Time Table mother-made-strange-time-table-with-son-spent-the-day-without-crying-shouting
Updated on

नई दिल्ली: बचपन में हम सब ने पढ़ाई के लिए टाइम टेबल (Time Table ) बनाया ही होगा। टाइम टेबल के अनुसार हम अपना काम, पढ़ाई सब करते थे। हमारे टीचर्स और पेरेंट्स टाइम टेबल बनाकर ही पढ़ाई करवाते थे। बच्चों को सुबह टाइम पर उठने से लेकर खाने-पीने, पढ़ाई, खेलने और सोने तक का टाइम टेबल तैयार किया जाता था। लेकिन, अब कोई भी टाइम टेबल बनाता नहीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक टाइम टेबल (Time Table) की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसे एक 6 साल के बच्चे और उसकी मां ने मिलकर बनाया है।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के एक अकाउंट पर टाइम टेबल (Time Table) की एक तस्वीर शेयर की गई। इसे किसी पैरेंट्स ने अपने छह साल के बच्चे के लिए तैयार किया है। लेकिन इसमें एक एग्रीमेंट है। इस एग्रीमेंट में न सिर्फ मम्मी द्वारा बल्कि बच्चे के भी मन मुताबिक दिनचर्या के कामों को लिखा गया है।

टाइम टेबल में देखा जा सकता है कि, अलार्म का समय सुबह 7:50 बजे का है, जबकि बिस्तर से उठने का समय सुबह 8:00 बजे तक रखा गया है। इसके बाद ब्रश, ब्रेकफास्ट, टीवी देखना, फल खाना, खेलना, दूध पीना, टेनिस खेलना, होमवर्क करना, डिनर, सफाई करना, सोने का टाइम आदि लिखा हुआ है। इतना ही नहीं सबसे मजेदार बात तो यह है कि अगर दिनभर में बिना रोए, बिना चिल्लाए, बिना तोड़े-फोड़ दिन बिताया तो 10 रुपए भी मिलेंगे। इतना ही नहीं, अगर रूटीन को फॉलो करते हुए बिना रोए, बिना चिल्लाए और बिना लड़ाई किए लगातार 7 दिन बिताए तो 100 रुपए मिलेंगे। 

इस वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'मैं और मेरे 6 साल के बच्चे ने आज एक एग्रीमेंट साइन किया है, जोकि उसके डेली शेड्यूल और परफॉर्मेंस लिंक्स बोनस पर आधारित है।' यह टाइम टेबल बच्चे और मां की सहमति से बनाया गया है। जिसमें बच्चे का खेलना, खाना-पीना, दूध पीना भी शामिल है।अब सोशल मीडिया पर यह टाइम टेबल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com