सैकड़ों मकड़ियों ने किया शख्स पर हमला, काट-काटकर कर दी ऐसी हालत कि अब हो गया टेंट में रहने को मजबूर

घर में एक रात बिताते ही रसेल पर मकड़ियों (Spiders) ने हमला बोल दिया। (Photo Courtesy : Social Media)
viral news hundreds-of-spiders-bite-and-injure-the-sleeping-person-forced-to-leave-the-house-and-live-in-a-tent
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे कई लोग है, जो रहने के लिए घर (House) ने होने की वजह से सड़क पर या तंबू (Tent) लगाकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। ऐसी जिंदगी जीना आसान नहीं है। लेकिन, मज़बूरी इंसान से कुछ भी करवा सकती हैं। ऐसी ही एक घटना केंट से सामने आई है। यहां एक शख्स को अपना घर होने के बावजूद तंबू लगाकर रहना पड़ रहा हैं। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह घटना साल 2020 की है। केंट (Kent) के रहने वाले इस शख्स का नाम रसेल डेविस है। रसेल अपना घर होते हुए तंबू (Tent) लगाकर रहने में मजबूर हो गए है। इसके पीछे का कारण हैं खतरनाक मकड़ियां। जी हाँ, खतरनाक मकड़ियों के कारण रसेल को अपना घर छोड़कर तंबू में रहना पड़ रहा हैं। 

दरअसल, घर में एक रात बिताते ही रसेल पर मकड़ियों (Spiders) ने हमला बोल दिया। उन्हें मकड़ियों ने काट-काटकर ज़ख्मी कर दिया। तकरीबन एक हफ्ते बाद रसेल की नजर अपने शरीर पर गई। उनके शरीर पर कई जख्म दिखाई दे रहे थे। मकड़ियों के काटने के निशान के साथ उन ज़ख्मों में दर्द भी था जो असहनीय था। 

डेली स्टार में छपी खबर के अनुसार, 55 साल के रसेल डेविस ने पहली बार 2020 में साउथबोरो, केंट में अपने फ्लैट में रहने गए थे। इसके एक हफ्ते बाद उन्हें अपने शरीर पर कुछ जख्मों के निशान दिखाई दिए। उन्हें पहले लगा ही नहीं की उनके शरीर की ऐसी हालत मकड़ियों ने की होगी। लेकिन, जब उन्हें घर में सैकड़ों की तादात में जगह-जगह छिपी मकड़िया नज़र आई। तब उन्हें यकीन हो गया कि मकड़ियों ने उन्हें काट-काटकर कर जख्मी कर दिया है। 

डेली मिरर के बातचीत में रसेल ने बताया कि, रात में सोने के दौरान उन पर सैकड़ो की तादाद में मकड़ियों ने हमला किया और जगह-जगह काट खाया। लेकिन इतनी मकड़ियों से भरे घर में रहना रसेल के लिए काफी मुश्किल था। इसलिए उन्होंने तंबू गाड़ लिया और उसी में अपनी नींद लेने लगे। रशेल ने हाउसिंग सोसायटी वालों को इस बात की जानकारी दी। लेकिन, उन्होंने रशेल की हालत देखकर भी घर में छिड़काव से इनकार कर दिया।वहीं, किराएदारी नियम के तहत ऐसे इंतज़ामों की जिम्मेदारी खुद उठाने की सलाह दे डाली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com