डांस देखकर दांतों तले उंगली दबाने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वायरल वीडियो

एक पैर के विकलांग युवक के डांस स्टेप देखकर आप उसकी नृत्य कला व जज्बेे को सलाम करने लगेंगे। आश्चर्यचकित करने वाली उसकी कला लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर देती हैं...
डांस देखकर दांतों तले उंगली दबाने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वायरल वीडियो
डिजाइन फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क : ऐसा कहा जाता है कि अगर आदमी ठान ले तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने और कुछ खास करने के लिए चुनौतियों और समस्याओं से पार पाना होता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर एक वायरल वीडियो में दिख रही है, जिसमें एक विकलांग ने ऐसा डांस किया है, जिसे देखकर दंग रह जाएंगे।

'जिंदगी गुलजार है' नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विकलांग डांस कर रहा है। डांस का यह वायरल वीडियो देखकर लोग अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। विकलांग युवक के नृत्य की इस कला को देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। एक पैर के विकलांग युवक ने गाने पर इस तरह से डांस स्टेप किए कि वहां बैठे निर्णायक मंडल के सदस्य ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी उसकी इस कला पर आश्चर्यचकित होने लगे।

इतना ही नहीं उसके प्रदर्शन के बाद लोगों ने खड़ा होकर उसको स्टैंडिंग ओविएशन भी दिया। हालांकि यह नहीं पता चला कि यह वीडियो कहां का है और इस तरह का नृत्य करने वाला युवक कौन है, लेकिन जिस तरह से उसका हुनर है उसे हर कोई सराह रहा है।

यह व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह सच है कि दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। विकलांग व्यक्ति का ऑडियंस और जजों के सामने नृत्य करना प्रेरणादायक है। यह दिखाता है कि हिम्मत और समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। ऐसे प्रदर्शन हमें सिखाते हैं कि कोई भी बाधा हमें हमारी प्रतिभा को व्यक्त करने से नहीं रोक सकती। यह न केवल उनके लिए, बल्कि सभी के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com