अनोखा: ढहते ज्वालामुखी का दुर्लभ नजारा, हैरान कर देगा वीडियो

Volcano
Published on
Updated on

नई दिल्ली: रोजाना सोशल मिडिया (Social Media) पर दुनिया के अलग-अलग भागों से कई तरह के वीडियो है। इनमे से कई वीडियो ऐसे होते है जो दुनिया के कई लोगों का ध्यान अपनी और खींच लेते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि इस बार ज्वालामुखी (Volcano) क्रेटर के एक बड़े हिस्से के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ज्वालामुखी के इस अद्भुत नजारे को होरुर क्रिस्टलीफसन नामक फोटोग्राफर ने ड्रोन से कैमरे में लिया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है...

ज्वालामुखी का वीडियो

दरसअल ये वायरल हो रहा वीडियो गुड न्यूज कॉरेस्पोंडेंट नामक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। ज्वालामुखी का ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस वीडियो को आइसलैंड (Iceland) की राजधानी रेकजाविक से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर फाग्राडल्सफजाल पर्वत (Mountain) से शूट किया गया है। यह ज्वालामुखी इस साल की शुरुआत में 19 मार्च को फूटा था। अब ज्वालामुखी के ऊपर से खींचे गए ड्रोन फुटेज में क्रेटर का एक हिस्सा ढहते हुए दिखाई दे रहा है। 

लोग हुए हैरान 

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो (Video) पहुंचा वैसे ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ' वाकई ये नजारा दुनिया के किसी भी शख्स को हैरत में डाल सकता है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आइसलैंड बेहद अनोखा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा है। ये देखने में कितना डरावना है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'मेरे लिए ये नजारा किसी जादू से कम नहीं है।'

दुर्लभ है ये नजारा 

बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, ''आइसलैंड (Iceland) के फोटोग्राफर होरुर क्रिस्टलीफसन ज्वालामुखी क्रेटर के ऊपर अपना ड्रोन उड़ा रहे थे। इसी दौरान क्रेटर रिम का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। भले ही ये देखने में छोटा लग रहा हो, लेकिन असल में इसका आकार 5 मंजिला इमारत के बराबर है।'' इस हैरान कर देने वाले वीडियो को 8400 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं सैकडों लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। वाकई में ये नजारा बहुत दुर्लभ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com