DJ बजते ही चाचा ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

viral-dance-video
Published on
Updated on

नई दिल्ली: डांस खुशियां मनाने का एक जरिया है। डांस के जरिये हम खुद को बेहद अच्छे से व्यक्त कर सकते है। डांस करने के लिए किसी उम्र का बंधन नहीं है। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई डांस कर अपनी ख़ुशी जरहिर कर सकता है। जी हां ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। 

बुजुर्ग का शानदार डांस 

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि डीजे बजते ही एक चाचाजी डांस करने फ्लोर पर पहुंच जाते हैं और फिर जो नजारा दिखता है वो आपके चेहरे पर स्माइल ले आएगा। जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे डीजे पर डांस कर रहे होते हैं। उसी दौरान वहां एक चाचाजी भी फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। फिर देखते ही देखते स्टेज पर अजीब तरीके से डांस करने लगते हैं। 

डांस का अनोखा अंदाज 

आपको बता दें कि बुजुर्ग को डांस करता देख बच्चे भी हैरान रह जाते हैं। साथ ही चाचाजी के डांस पर गेस्ट की भी हंसी छूट जाती है। कुछ भी हो लेकिन चाचाजी ने बिंदास अंदाज में डांस कर पूरे सोशल मीडिया के चेहरे पर स्माइल बिखेर दी है। चाचा जी का यह डांस करने के अनोखा अंदाज सभी को बहुत भा रहा है। 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बता दें कि इस फनी वीडियो को nation.video नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस चाचा के शानदार वीडियो पर यूजर भी अपनी  प्रतिक्रिया रहे हैं। इस वीडियो के बारे में एक शख्स लिखते हैं, ‘अपन को ये एस एस राजामौली जैसे लग रहे हैं।’ वही किसी दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया है, चाचा ओ चाचा हो गया। थोड़ा रेस्ट कर लीजिए। बता दें कि इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर चाचा के इस डांस का वीडियो बहुत ही पसंद किया जा रहा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com