मुंबई में बिना हेलमेट के दो महिला पुलिसकर्मियों ने की स्कूटी की सवारी, तस्वीर हुई वायरल तो ट्रैफिक पुलिस ने....

Mumbai Police
Pic : @RahulB__007
Published on
Updated on

नई दिल्ली : जब भी हम बाइक (Bike) से कहीं जाते हैं तो हमें एक चीज को कभी भी अपने   साथ ले जाना नहीं भूलना चाहिए और वो है हेलमेट (Helmet)। हेलमेट साथ ले जाने की दो वजह है पहला हमारी खुद की सेफ्टी और दूसरा पेनाल्टी से बचना। क्योंकि ड्राइविंग गाइडलाइन्स के हिसाब से बाइक ड्राइव करते समय हेलमेट पहनकर ड्राइव करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर जुर्माना भरना पड़ता है। 

मगर सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा वीडियो तो कुछ और ही बयां कर रहा है। जिसमें कानून का पालन कराने वाले कर्मचारी खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल बर्मन नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से एक तस्वीर शेयर किया है। मुंबई (Mumbai) में शूट की गई यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

वायरल हो रहे इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इसमें दो महिला पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के स्कूटर पर सवार दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बर्मन ने स्कूटर का नंबर भी शेयर किया। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, “क्या होगा अगर हम इस तरह यात्रा करें? क्या यह यातायात नियम का उल्लंघन नहीं है?”

गौरतलब है कि यूजर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया है। पोस्ट पर जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ''हमने इसे आवश्यक कड़ी कार्रवाई के लिए माटुंगा यातायात मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ साझा किया है।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com