मास्क को लेकर फ्लाइट में हुई बहस, महिला ने बुजुर्ग के साथ जो किया वीडियो देख रह जाएंगे दंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: मास्क को लेकर आए दिन कई सारे खबरे आती है। इसमें कई खबरें बेहद चौकाने वाली रहती है। ऐसी ही एक खबर आयी है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनिया में कई देशों ने कड़े नियम लगाएं है ऐसे में मास्क भी बेहद जरुरी है। लेकिन मास्क को लेकर जो वीडियो सामने आया है वह बेहद चौकाने वाला है। आइए जानते है क्या है मामला…
महिला ने बुजुर्ग को मारा तमाचा
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फ्लाइट में एक बुजुर्ग शख्स को मास्क न पहनने पर थप्पड़ लगाती दिख रही है। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने की बात यह है कि महिला ने खुद मास्क नहीं पहना था।दरअसल हुआ ये कि प्लेन के अंदर इस बुजुर्ग शख्स ने अपना मास्क निकाल दिया था, जिससे महिला उस शख्स के साथ झगड़ने लगती है और झगड़ा इतना आगे बढ़ जाता है कि वो बुजुर्ग को थप्पड़ नर देती है।
अमेरिका की घटना
इस पूरे हैरान कर देने वाले मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका की है। अमेरिका के फ्लोरिडा के टैंपा से जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में इस महिला के बवाल का वीडियो सामने आया है। फ्लाइट में एक बुजुर्ग शख्स ने मास्क न लगाने पर महिला ने इतना बड़ा बवाल किया, और बुजुर्ग शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
महिला ने खुद नहीं लगाया मास्क
इस पुरे वीडियो में हैरानी वाली बात यह थी कि जो महिला मास्क को लेकर बुजुर्ग के साथ झगड़ा कर रही थी उस महिला ने खुद अपना फेस मास्क सही तरीके से नहीं लगाया हुआ था। महिला का मास्क उसकी ठुड्डी पर लटक रहा था, लेकिन महिला उस बुजुर्ग शख्स को कोरोना के नियमों का पालन करवाने पर उतारू हो गई थी, और बहस करने लगी।
महिला अब सलाखों के पीछे
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को whiskeytattoo नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद महिला को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिख रही इस महिला का नाम पैट्रीशिया कॉर्नवॉल है। जैसा की आपने वीडियो में देखा होगा की आखिर किस तरह वह महिला काफी गुस्से में नजर आ रही है और बार-बार बुजुर्ग शख्स को मास्क लगाने के लिए कह रही है।
