-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- The Thief Came Faster Than The Wind In The Moving Train Took Away The Mobile Like This See The Viral Video That Blows The Mind
चलती ट्रेन में हवा से भी तेज आया चोर, यूं उड़ा ले गया मोबाइल, देखें होश उड़ा देने वाला वायरल वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter-Nitish chandra)
नई दिल्ली: ट्रेन के अंदर होने वाली हाथ सफाई (चोरी) आपने कई बार देखी होगी या फिर सुनी होगी, लेकिन चलती ट्रेन से कोई बाहर से तेज रफ्तार आकर मोबाइल ले गया ऐसा नजारा आपने अब तक आपने नहीं देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कुछ ऐसा ही है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते है आखिर इस वायरल वीडियो में क्या हुआ….
होश उड़ा देगा वीडियो
दरअसल हुआ ये कि चलती ट्रेन के दरवाजे के पास बैठ कर शख्स अपने मोबाइल में ट्रेन के बहार का नजारा कैद कर रहा था, वो वीडियो बनाने में इतना मगन था कि उसके आंखों के सामने उसके हाथों के चोर मोबाइल उड़ा ले गया। जी हां चोर इतनी तेज रफ़्तार से आया कि उसे समझ में ही नहीं आया कि कैसे उसका मोबाइल एक सेकंड में चोरी हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
ऐसे हुई वारदात
आपको बता दें कि यह चौंकाने वाला मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते है कि दो शख्स ट्रेन के गेट के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेन एक पुल पर है जो नदी पार कर रही है। इस बीच उन दोनों में से एक लड़का मोबाइल से नदी की वीडियो बनाने लगता है। इस बीच देखते ही देखते उस शख्स के हाथ से मोबाइल फोन गायब हो जाता है। पता भी नहीं चलता कि इतनी जल्दी मोबाइल गायब कैसे हुआ। वो शख्स पीछे मुड़कर देखता है और कहता है छिना गया… हाथ में बस हेडफोन रह जाता है जिससे वो गाने सुन रहा था। इस वीडियो को देख सबके होश उड़ रहे है।
रेलवे ब्रिज पर चलती ट्रेन में लूट का नया तरीका, जान जोखिम में डालकर अपराधी लूटते हैं मोबाइल, रेलवे ब्रिज से अपने हाथ और पैर को बांध कर ट्रेन की गेट पर खड़े यात्रियों के मोबाइल झपटते हैं लुटेरे, बेगूसराय के पास रेलवे ब्रिज पर एक यात्री से मोबाइल झपटने का वीडियो आया सामने pic.twitter.com/lD8gtgz0ll — Nitish chandra (@NitishIndiatv) June 8, 2022
शातिराना अंदाज से चोरी
जैसे ही आप इस वीडियो को स्लो मोशन पर देखेंगे तो आपको पता चलता है कि पुल पर छपटमार बैठा था जिसने पल भर में उस शख्स का मोबाइल झपट लिया। क्योंकि ट्रेन चल रही थी तो कोई चलती ट्रेन से नदी में कूदकर अपना मोबाइल तो बचाएगा नहीं इसलिए झपटमार के लिए काम और भी आसान हो गया। स्लो मोशन में वीडियो देखने से पता चलता है कि ये झपटमारी इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दी गई। अगर आप लोग भी खिड़की से बाहर मोबाइल निकालकर या ट्रेन के गेट के पास सामान या मोबाइल लेकर खड़े होते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसी घटनाएं हमें भविष्य के लिए सतर्क करती है, ताकि हमारा बह इस तरह का कोई नुकसान न हों।
The thief came faster than the wind in the moving train took away the mobile like this see the viral video that blows the mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
Jul 08, 2026 | 11:28 AMनागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
Jul 08, 2026 | 11:22 AMइस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AMगड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
Jul 08, 2026 | 11:15 AMग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
Jul 08, 2026 | 11:14 AMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












