जैसी करनी वैसी भरनी, ऊंट को परेशान कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ… देखें- वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: हम सब जानते है जैसे कर्म करोगे वैसे ही फल पाओगे, सरल भाषा में इसे ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ कहते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें एक शख्स ऊंट के साथ कुछ ऐसा करता है जिसका फल उसको उसी समय मिल जाता है। ये वीडियो वैसे तो बेहद फनी है। लेकिन इस वीडियो के जरिये हमें एक महत्वपूर्ण बात सीखने को मिलती है, की अगर हम किसी के साथ बुरा करेंगे, तो हमारे साथ भी बुरा होगा और अगर हम किसी के साथ अच्छा करते है तो अपने साथ भी अच्छा ही होगा।
जी हां जैसे हमारे कर होते है वैसी ही हेमन प्राप्ति भी होती है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक ऊंट जा रहा था, तो वहीं पास में जा रहा शख्स ऊंट को परेशान करने लगता है और उसकी पूंछ खींचता है, जिससे परेशान होकर ऊंट उस शख्स को बड़ी जोर से एक लात मारता है और वो शख्स धड़ाम से जमीन पर वहीं गिर जाता है।
वीडियो देखकर लोगों कह रहे हैं कि इस शख्स को उसके कर्मों का फल तुरंत ही मिल गया। जानवर खुद होकर हमारा नुकसान नहीं करते ये आपको भी पता होगा लेकिन हम जब उनके साथ बुरा बर्ताव करेंगे तो उनका रिएक्ट करना तो जाहिर है।
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
आपको बता दें कि इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘कर्मा’। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फनी वीडियो पर लोग बहुत कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा- फैसला ऑन द स्पॉट, तभी दूसरे ने लिखा- सजा मिलने में ज़रा भी देर नहीं हुई।
Karma ?? pic.twitter.com/JFld1QYaQW — Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 13, 2022
याद रखिए हम जैसा दूसरे के साथ करते है वही हमारे साथ होता है। समय का चक्रव्यूह घूम कर वापस हमारे पास आता है।कोशिश करें कि आपकी की वजह से कभी किसी जीव को पीड़ा न हों।
