बुलेट की तेज आवाज से भड़क गई भैंस, फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप...

The buffalo got angry with the loud sound of the bullet, then you will be shocked to see what happened...
Screen Grabbed From Video
Published on
Updated on

नई दिल्ली : मौत कब और किसे अपनी तरफ खींच ले इसका अंदाजा हम में से किसी को भी नहीं होता। कब हम किस दुर्घटना के शिकार हो जाए इसका भी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दिल दहला देने वाला वीडियो इस वक्त वायरल (Viral) हो रहा है। जिसमें बुलेट (Bullet) की पटाखा जैसी आवाज से भैंस (Buffalo) भड़क गई और बुलेट चालक के लिए जान का खतरा बन गई। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के आगे-आगे एक भैंस चल रही होती है। भैंस सड़क पर चल ही रही होती है कि तभी सामने से एक युवक बुलेट बाइक को चलता हुआ आते दिखाई दे रहा है। बता दें कि बुलेट बाइक की आवाज बहुत तेज होती है। जैसे ही शख्स बाइक लेकर भैंस के करीब पहुंचा तो तेज आवाज से भड़कर भैंस ने बाइक सवार के गर्दन पर अपने सिर से जोरदार टक्कर मार दी। 

जैसे ही भैंस ने शख्स को टक्कर मारा शख्स बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। वीडियो में शख्स को दर्द से कराहते हुए देखा जा सकता है। थोड़ी देर बाद वहां कुछ लोग इकट्ठा होते हुए दिखाई देते हैं। भैंस की टक्कर ने शख्स को बहुत बुरी तरह से घायल कर दिया। हालांकि, घटना कहां का है और युवक की अब क्या स्थिति है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com