TESLA धोने में ऐसा खोया जनाब कि 8 घंटे तक नहीं ली सांस, VIDEO देख बोले- भाई इतना प्यार तो खुद से भी नहीं करते

Tesla Viral Video: कोई किसी कार को कितना धो सकता है? हद से हद 1 घंटा, लेकिन चीन में एक व्यक्ति ने TESLA कार को धोने में 8 घंटे लगा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Spent time washing the Tesla car
टेस्ला कार को धोने में लगा दिया 8 घंटे समयसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टेस्ला कार धोने में शख्स ने लगाए 7 घंटे 38 मिनट, वीडियो हुआ वायरल

  • कार की सफाई में ऐसा डूबा जनाब कि समय का पता ही नहीं चला

  • टेस्ला के लिए ऐसा जुनून देख यूजर्स बोले- भाई, इतना प्यार खुद से भी नहीं करते

Man Cleans Tesla for 8 Hours IN China Video Viral: दुनिया भर में अक्सर अजीबोगरीब कारनामे देखने को मिलते हैं। कुछ लोग तालाबों में कूदते हुए अपना वीडियो बनाते हैं, तो कुछ लोग तरह-तरह के स्टंट करते हैं। इसी तरह, चीन से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जो एक गाड़ी की धुलाई से जुड़ी है।

आमतौर पर लोग अपनी कार को साफ करने में आधा या एक घंटा लगाते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स को अपनी टेस्ला कार धोने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने लगातार 7 घंटे 38 मिनट तक सफाई की।

हैरानी की बात यह है कि उसे इतने लंबे समय तक काम करने के बाद भी बोरियत नहीं हुई। शख्स का कहना है कि कार धोने में उसे इतना मजा आया कि वक्त कब गुजर गया, पता ही नहीं चला। अब इस अनोखे कार वॉश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

करीब 8 घंटे तक चलता रहा कार की सफाई का सिलसिला

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें शख्स अपनी टेस्ला कार की सफाई में पूरी तरह मग्न नजर आ रहा है। कार को चमकाने के लिए उसने इतना समय दिया कि लोग भी हैरान रह गए। यह सफाई 6 नवंबर को शाम के 6:18 बजे शुरू हुई और कार वॉश अगले दिन रात के 1:56 बजे तक चली। यानी इसमें कुल 7 घंटे 38 मिनट का समय लगा और इसका खर्च 270 युआन आया। जहां कुछ लोगों के लिए गाड़ी धोना रोजमर्रा का एक काम है, वहीं इस शख्स के लिए यह किसी मनोरंजन से कम नहीं था।

Spent time washing the Tesla car
भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

शख्स बोला- मजा आया, समय का पता ही नहीं चला

पूरा मामला चीन के शिनजियांग का है। सबसे दिलचस्प बात शख्स का जवाब है। उसने बताया कि कार धोने में उसे इतना आनंद आया कि उसे 8 घंटे बीतने का एहसास तक नहीं हुआ। यानी जहां लोग कुछ मिनट कार साफ करने के बाद ही थक जाते हैं, वहीं जनाब ने सफाई को ही अपना शौक बना लिया। उसने शेल्फ कार वाश में करीब 270 युआन (लगभग 38 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया।

Spent time washing the Tesla car
MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

VIDEO देखकर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे कार के प्रति गजब का प्यार बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि भाई, इतनी मेहनत तो लोग अपनी शादी की तैयारी में भी नहीं करते। कुछ यूजर्स का कहना है कि टेस्ला की किस्मत अच्छी है, उसे ऐसा मालिक मिला है जो उसे धोने में भी 8 घंटे का क्वालिटी टाइम देता है।

फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के मनोरंजन का कारण बना हुआ है। एक बात तो साफ है कि इस शख्स के लिए कार धोना कोई काम नहीं, बल्कि पूरे दिन का एंटरटेनमेंट बन गया।