अजीब: कुत्ते को लेकर हुई लड़ाई, महिला ने महिला को काटा, जानें पूरा मामला

dog-Viral-New
Representative Image
Published on
Updated on

नई दिल्ली: अब तक आपने सुना होगा कि कुत्ते (Dog) ने किसी इंसान को काटा लेकिन आपने कभी ये नहीं सुना होगा कि एक इंसान ने ही एक इंसान को काटा। जी हां एक ऐसी ही चौंकाने वाली खबर जर्मनी (Germany) से सामने आयी है। दरअसल हुआ ये कि दो महिलों में कुत्ते को लेकर लड़ाई हो रही थी, उसी दौरान ऐसा कुछ हुआ कि वहां मौजूद कुत्ते भी देखते रह गए। आपको बता दें झगड़े के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को बड़े ही जोर से काट दिया (Woman Bites Woman)। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा.... 

कुत्ते को लेकर हुआ था झगड़ा

आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना पूर्वी जर्मनी राज्य थुरिंगिया का है। दरअसल यहां दो परिवारों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। बता दें कि यह झगड़ा भी कुत्तों (Dogs) को लेकर ही गुआ था। दरअसल हुआ ये था कि 27 साल की एक महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को पालतू कुत्ते को मारते हुए देख लिया था। बस इसी बात पर 27 वर्षीय महिला गुस्से में आ गई और उस 51 वर्षीय महिला से लड़ पड़ी। ये लड़ाई इतनी ज्यादा आगे बड़ी कि दोनों में मारपीट तक हो गई। 

बुजुर्ग महिला ने दूसरी महिला को काटा 

पुलिस (Police) के मुताबिक, 57 वर्षीय महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को अपने नुकीले दांत से बेहद जोर से काट लिया। आपको बता दें कि हाथापाई के दौरान बुजुर्ग महिला ने इतनी जोर से दांतों से काटा कि छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। 

काटने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज 

जब दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई हो रही थी, तो कुत्ते वहां खड़े होकर उन दोनों की लड़ाई को देख रहे थे। वह भी हैरान थे कि आखिर हो क्या रहा है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद उन दोनों महिलाओं को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दांत से काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किया गया। अब ये खबर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com