शॉकिंग! दुनिया की एक 'ऐसी' जगह जहां मोटे होने के लिए लोग पीते है 'खून'

Ethiopian-Bodi-tribe-men-drink-fresh-cow-blood
Image-Twitter- @therealdaddymo1
Published on
Updated on

नई दिल्ली: बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में मोटापे की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है। ऐसे में इस लोग दुबले होने के लिए जिम योग करते है और अपने डाइट का खास ख्याल रखते है, लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग मोटा होने के लिए तरह-तरह के अजीबोगरीब काम करते हैं। आपको शायद इस बात पर विश्वास न हो लेकिन यह सच है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं... 

मोटे होने को ताकत.... 

आपको बता दें की जहां लोग मोठे होने को अपनी समस्या मानते है, वहीं दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग मोटे होने को ताकत की निशानी मानते हैं। इसलिए यहां के लोग मोटे होने के लिए दूध में खून मिलाकर पीते हैं और स्वस्थ रहते हैं और इतना ही नहीं बल्कि सबसे मोटे व्यक्ति को हीरो का दर्जा दिया जाता है। वो मोटा व्यक्ति वहां राज करता है।

इस जमाती की अजीबोगरीब परंपरा 

दरअसल ये अजीबोगरीब परंपरा इथियोपिया की बोडी जनजाति में पायी जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इनकी जीवनशैली और परंपराएं ऐसी हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ओमो वैली में रहने वाली बोडी जनजाति की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। दुनिया और समाज से पूरी तरह कटे होने के बावजूद ये लोग अपनी परंपराओं से कभी समझौता नहीं करते और आज भी उनका कड़े से पालन करते है। 

खास तरह की प्रतियोगिता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यहां एक बहुत ही खास तरह की प्रतियोगिता होती है, जिसे कॅल कहते हैं। इसके जरिए सबसे मोटे व्यक्ति को चुना जाता है और आखिर में उसे वहां का हीरो बनाया जाता है। समाज को सही दिशा देना उनकी जिम्मेदारी है। इस प्रतियोगिता की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। क्योंकि ये बहुत अलग और खास है। 

मोटे होने के लिए पीते है खून 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में सिर्फ सिंगल पुरुष ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें 6 महीने तक अलग कमरे में रखा जाता है। खाने-पीने की भरपूर चीजें दी जाती हैं ताकि वे मोटे हो सकें। ये लोग 6 महीने तक गाय के खून में मिला दूध कर पीते हैं। क्योंकि उनका मानना ​​है कि इससे वे जल्दी मोटे हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान कोई शारीरिक संभोग की अनुमति नहीं है, प्रत्येक पुरुष को पूरे छह महीने तक एक ही आहार दिया जाता है।

ऐसे करते है खून का उपयोग 

बोडी जनजाति में गायों को पवित्र माना जाता है, इसलिए ये लोग उन्हें मारते नहीं हैं। इसके बजाय, भाले या कुल्हाड़ी से नस पर वार करके खून लिया जाता है और फिर घाव को मिट्टी से सील कर दिया जाता है। इस तरह वो गया का खून निकलते है। इस तरह की अजीबोगरीब परंपरा को जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com